Ranchi News: अनियंत्रित होकर खेत में घुसा हाइवा
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-गुमला फोरलेन मार्ग पर ईटा चिल्द्री पुरनापानी गांव स्थित दिवाकर ढाबा के सामने शनिवार अपराह्न करीब एक बजे खाली हाइवा अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि चालक को मामूली चोट आई। हाइवा रांची की ओर से आ रहा था। तेज गति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे साइड गार्ड को तोड़ते हुए खेत में जा घुसा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहनों की तेज गति पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर हाइवा तेज गति से चलते हैं और रात में भी इनका परिचालन होता है। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गति सीमा तय करने और तेज गति से वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.