Ranchi News: अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक का एक पैर कटा
रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी शहर के मुख्य पथ पर एम बाजार के सामने बुधवार तड़के करीब चार बजे प्याज लदा ट्रक ( सीजी-07-सीपी-7299) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बरगद के पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक का दाहिना पैर डैशबोर्ड में फंस गया। हादसे के बाद चालक करीब एक घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहा। बाद में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जेसीबी के जरिए चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान पलामू जिले के डालटनगंज निवासी रोहित पांडे के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया। हादसे में ट्रक चालक रोहित पांडे का एक पैर भी कट गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.