रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के खूंंटी- मुरहू मार्ग स्थित अनिगड़ा हैलीपैड के समीप सोमवार को पुलिस ने झाड़ियों से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद आसपास के लोगों को झाड़ियों में किसी व्यक्ति के शव ,( लगभग 35 वर्ष) पड़े होने की जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों के भीतर से शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। कई दिनों तक शव झाड़ियों में पड़े होने के कारण शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, लेकिन शव के अत्यधिक खराब होने के कारण बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। थाना प्रभारी अशोक कुम...