Ranchi News: अनाथालय के बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री
रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज ने रविवार को सेवा कार्यक्रम के तहत निवारणपुर स्थित आदिम जाति सेवा मंडल अनाथालय में बच्चों के बीच चावल, दाल, आलू और सरसों तेल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की। अनाथालय प्रबंधन ने यह सामग्री सहर्ष स्वीकार की। समाज के महासचिव डॉ. श्रीमोहन सिंह ने बच्चों को लाल बहादुर शास्त्री और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाकर उनका मार्गदर्शन किया। अनिल चौधरी, मनीषा झा, नरोत्तम प्रसाद सिंह व सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.