Ranchi News: अनगड़ा में बारिश में मिट्टी का कच्चा मकान गिरा
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मलघोसा पिपराटोली निवासी गुड़िया देवी का मिट्टी का कच्चा मकान मंगलवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश में भरभराकर गिर गया। घर में रखे अनाज और कई सामान भी बर्बाद हो गए। हादसे के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य गांव के ही एक खेत में मजदूरी करने गए हुए थे। गुड़िया देवी रेजा और उनके पति रितुवा गंझू कुली का काम कर बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। गुड़िया देवी ने बताया कि उन्होंने अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन दिया था। उनके नाम से आवास की स्वीकृति भी मिल गई है, लेकिन कुछ तकनीकी खामी के कारण अब तक आवास नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: भारी बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार के सामने आश्रय का संकट घर गिर जाने से अब उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर पूर्व पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.