Ranchi News: अनगड़ा में बाइक दुर्घटना में दो युवक की मौत
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी के समीप शुक्रवार को हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनगड़ा के चंद्राटोली निवासी 32 वर्षीय जयपाल मुंडा और 40 वर्षीय मोधो मुंडा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि पुलिस को चमघाटी के समीप बाइक दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां बाइक चालक जयपाल मुंडा की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार मोधो मुंडा गंभीर रूप से घायल मिला। पुलिस ने घायल मोधो मुंडा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई。
अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका: थाना प्रभारी गौतम रजवार ने आशंका जताई कि दोनों युवक किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.