Ranchi News: अनगड़ा में पुलिस ने स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात शव किया बरामद
रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरुप स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल पर पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया हैं। शव नदी में पानी सप्लाई पाइप के नीचे फंसा हुआ था। मछली पकड़ने गए स्थानीय युवकों ने पाइप के पास फंसे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार शव सड़ी-गली अवस्था है और देखने से तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि तीन दिन पूर्व हुई भारी बारिश और नदियों में आए उफान के कारण यह शव बहकर यहां आकर फंस गया होगा। मृतक के शरीर पर काला टी-शर्ट और काले रंग की जींस हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.