Ranchi News: अनगड़ा में दो अलग-अलग घटना में दो घायल
रांची, सितम्बर 11 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी सड़क पर लुपुंग के समीप एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस घटना में कार चालक नारायण सोसो अनगड़ा निवासी पूर्व सैनिक 50 वर्षीय धन्नजय कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर अनगड़ा पुलिस ने उसे सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया। वहीं दूसरी घटना चमघाटी में हुई जहां एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, घटना में चालक पंकज विश्वास घायल हो गया। एएसआई सुशीला मुर्मू ने मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.