Ranchi News: अनगड़ा में ट्रेक्टर के धक्के से महिला की मौत
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-मुरी मार्ग पर जोन्हा चट्टी तालाब के समीप मंगलवार सुबह ट्रैक्टर के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जोन्हा कुम्हार टोली निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल, रांची ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुमित्रा देवी अपने घर से जोन्हा साप्ताहिक हाट जा रही थी। इसी दौरान जोन्हा चट्टी तालाब के समीप ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.