Ranchi News: अनगड़ा से लापता भाई-बहन बोकारो में मिले
रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर से चार अगस्त से लापता मासूम भाई-बहन 12 वर्षीय अमर कहार और 10 वर्षीय चुनमुनु बोकारो में सुरक्षित मिल गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन बोकारो पहुंचे और दोनों बच्चों को लेकर ट्रेन से रांची के लिए रवाना हो गए। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार के नेतृत्व में पुलिस रांची, हटिया और लोहरदगा रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों की तलाश में जुटी थी। दोनों बच्चों के सकुशल मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.