Ranchi News: अनगड़ा से चोरी हुई कार नामकुम से बरामद
रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के मासू, मिलन चौक से चोरी गई मारुति 800 कार को पुलिस ने शुक्रवार को नामकुम क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मासू गांव निवासी अजीत महतो ने विगत 20 जुलाई की रात घर के बाहर खड़ी कार चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अनगड़ा पुलिस ने छानबीन शुरू की और महज कुछ ही दिनों में चोरी हुई कार को बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.