Ranchi News: अनगड़ा में 50 किसानों के बीच दलहन बीज वितरित
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद पंचायत सचिवालय में गुरुवार को उन्नत किस्म के दलहन बीज का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को दलहन की आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रखंड की गेतलसूद, सिरका, हेसातू, हरातू, बीसा और कुच्चू पंचायतों के 50 किसानों के बीच अरहर और उड़द के चार-चार किलोग्राम बीज वितरित किए गए। इस दौरान किसानों को दलहन उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीके भी बताए गए। बीज वितरण जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव और गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा ने किया। कार्यक्रम में किसानों को मूंगफली और मड़ुआ (मिलेट्स) की खेती अधिक से अधिक क्षेत्र में करने के लिए प्रेरित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मड़ुआ और अन्य मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.