रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा प्रखंड के सालहन पंचायत के पतराटोली, मंदिरटोला, टुरकीटोला, तुरूप और बेड़वारी में रविवार को विशेष बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी चामू महतो ने 255 किसानों के बीच रबी फसल और औषधीय पौधों के बीज बांटे। किसानों को गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों और मेथी के साथ तुलसी, सतावर, सफेद मूसली, अश्वगंधा, नीम, करंज और आंवला के बीज उपलब्ध कराए गए। चामू महतो ने कहा कि शुद्ध खेती स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से जैविक खेती अपनाने और औषधीय पौधों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बसंत चौधरी, राजेश महतो, मुनेश्वर महतो, दुलईर देवी, सीमा कुमारी, सुनील महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...