Ranchi News: अनगड़ा में सड़क पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, ढाई घंटे तक यातायात रहा बाधित
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड बंद के समर्थन में मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड के गोंदलीपोखर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र महतो और जिला महामंत्री मनोज कुमार चौधरी की अगुवाई में सुबह नौ बजे कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे पहले भाजपाइयों ने इलाके की दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद करा दिया। प्रदर्शनकारी जेपीएससी व जेएसएससी नियुक्ति प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने और युवाओं को इंसाफ देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम रहने से करीब दो घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- छात्रों पर हुए पुलिस बल के विरोध में भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.