Ranchi News: अनगड़ा में बंद घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर रिंगरोड के समीप इन दिनों चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह रामकिशोर पांडेय के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं, मंगलवार रात समीप के ही एक बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 15 हजार रुपये नकद और जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना को लेकर भुक्तभोगी सुरेंद्र महतो उर्फ चरकु ने अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे उनका परिवार गांव में करमा पूजा में शामिल होने गया था। रात 12 बजे लौटने पर मुख्य द्वार और अलमारी का ताला टूटा मिला। वहीं, रिंगरोड के आसपास शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों के जमावड़े और होटलों में खुलेआम शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.