रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जमुवारी में गुरुवार को एक भूखंड पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। करीब आठ से 10 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे लोगों ने 30 डिसमिल जमीन के कब्जे को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान वहां पहले से बनी चहारदिवारी को गिरा दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक आदिवासी भूखंड को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। गुरुवार को एक पक्ष के दर्जनों लोग वहां पहुंचे और चहारदिवारी गिराना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे, जिसके बाद हंगामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग वहां से चले गए। थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही द...