रांची, अगस्त 31 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। 21वां चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट गेतलसूद का आयोजन 21 से 29 नवंबर तक अनगड़ा स्टेडियम लुपुंग में होगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन को लेकर सोमवार को राजेंद्र यूनाइटेड आयोजन समिति की बैठक लुपुंग पंचायत सचिवालय में हुई। अध्यक्षता समिति के सीईओ जैलेन्द्र कुमार ने की। विजेता टीम को पांच लाख रुपये, उपविजेता को तीन लाख रुपये और सेमीफाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। टीमों का पंजीयन शुल्क 40 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। बैठक में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, मुख्य महाप्रबंधक सागर साहू, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा, कार्यालय प्रभारी रंजीत महतो, मुखिया प्रदीप पाहन, शिवशंकर केसरी, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, मजबूल अंसारी...