Ranchi News: अनगड़ा में घर का ताला तोड़कर तीन लाख की संपत्ति चोरी
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। बीसा नया टोली निवासी प्रमिला देवी, पति स्व. कमलेश बढ़ाईक के घर अज्ञात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 14 सितंबर की रात की है। चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान लेकर फरार हो गए। मामले में अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रमिला देवी ने बताया कि वह काम के सिलसिले में टाटीसिलवे में रहती हैं और बीच-बीच में घर आती हैं। इसी वर्ष बेटी की शादी में मिले काफी उपहार घर में रखे थे। चोरी गए सामान में 10 हजार रुपये नकद, कांसा के बर्तन और सोने-चांदी के जेवर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लालगंज में तीज करने मायके गई और घर में हो गई चोरी अनगड़ा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.