Ranchi News: अनगड़ा में ऑटो-बाइक टक्कर के बाद ईंट-पत्थर से हमला
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद दुर्गा मंदिर मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद बाइक सवार के परिजनों पर ऑटो सवार दो युवकों ने ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में रामदगा निवासी नरेश मुंडा और उनके साथी जोन्हा निवासी मंथन शाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी अनगड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रांची रेफर कर दिया। नरेश मुंडा ने अनगड़ा थाना में बाइक सवार बुद्धेश्वर गोस्वामी और उनके परिजनों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। नरेश मुंडा के अनुसार, वह मंथन शाही के साथ स्कूल के काम से ऑटो से गेतलसूद बस्ती जा रहे थे। दुर्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.