Ranchi News: अनगड़ा में ऑटो चालक को पिकअप ने कुचला, मौत
रांची, जुलाई 2 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ पर भुसूर गांव के समीप गुरुवार तड़के अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से कुटे निवासी ऑटो चालक 48 वर्षीय नसीम खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच की है। सूचना मिलते ही सिकिदिरी थाना प्रभारी बमशंकर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया गया कि नसीम खान रोज की तरह सड़क किनारे ऑटो में सब्जी लोड कर रहा था। वह प्रतिदिन सब्जी विक्रेता महिलाओं को लेकर रांची जाता था। महिलाओं के अनुसार, ओरमांझी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप रॉन्ग साइड में आ गई और नसीम को कुचलते हुए फरार हो गई। थाना प्रभारी बमशंकर यादव ने बताया कि वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.