Ranchi News: अनगड़ा के प्रेमी युगल पहुंचे ग्रामीण एसपी के पास, मांगी सुरक्षा
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। एक प्रेमी युगल बुधवार को ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के समक्ष पहुंचा और सुरक्षा की मांग की। महेशपुर शिव टोली निवासी रौशन नायक और बीआईटी थाना क्षेत्र की पूजा कुमारी ने बताया कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और मंदिर में विधिवत शादी भी कर ली है। दोनों ने कहा कि उन्हें अपने स्वजनों से असुरक्षा महसूस हो रही है, इसलिए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। मामले में ग्रामीण एसपी ने अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार को नवदंपती को सुरक्षा देने और दोनों के परिजनों को समझाने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.