रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को रातू प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झखराटांड, पावर हाउस, कांठीटांड़, आमटांड़, कमड़े, चटकपुर, बाजपूर, पाली, समेत आसपास के क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु एवं अनंत देव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। मंदिर परिसरों में धार्मिक माहौल बना रहा तथा भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कई स्थानों पर भक्तों ने अनंत सूत्र धारण कर परंपरागत रीति से पूजा संपन्न की। पर्व को लेकर मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा के साथ भगवान अनंत की पूजा यह भी पढ़े...