Ranchi News: अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: बुढ़मू,प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटेहे गांव निवासी घूरन महतो के दामाद 50 वर्षीय बीता महतो ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर ठाकुरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीता महतो अपने ससुराल इटेहे गांव में रह रहे थे। उनके परिवार में तीन पुत्रियां हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.