Ranchi News: अतुल्य ने झटके 5 विकेट, चैलेंजर्स की जीत
रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नगड़ी प्रीमियर लीग के पांचवें मैच में शुक्रवार को नगड़ी चैलेंजर्स ने नगड़ी जायंट्स को 75 रन से पराजित किया। चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रीतिराज ने 45 गेंदों में 60 रन और अधिराज ने 23 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली। जायंट्स की ओर से आशीष ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जायंट्स की टीम अतुल्य लाल की घातक गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। सोनू ने 29 रन बनाए। चैलेंजर्स की ओर से अतुल्य लाल ने 3 ओवर में मात्र 3 रन खर्च कर के 5 विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अतुल्य लाल को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार रणजी खिलाड़ी ऋषभ राज और विकास कुमार के द्वारा प्रदान किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.