Ranchi News: अतिक्रमण पर विशेष अभियान, दो शोरूम पर लगा जुर्माना
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। यातायात सुगम बनाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए नगर निगम ने सोमवार को एकरा मस्जिद से सुजाता चौक तक विशेष अभियान चलाया। उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में भवनों के सेटबैक, पार्किंग, ट्रेड लाइसेंस और गिफ्ट डीड की जमीनों की मापी कर अतिक्रमण चिन्हित किया गया। कार्रवाई के तहत रोसपा टावर के गिफ्ट डीड क्षेत्र से दो अवैध प्रतिष्ठानों को हटाया गया। वहीं, पार्किंग व गिफ्ट डीड की जमीन पर अनधिकृत विज्ञापन लगाने के कारण रीबॉक और स्केचर्स शोरूम पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। निगम की टीम ने रास्ते से 5 ठेले और एक गुमटी जब्त की। साथ ही हाईकोर्ट के आदेशानुसार 12 फीट से कम ऊंचाई वाले होर्डिंग भी हटाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.