Ranchi News: अतिक्रमण पर निगम का चला बुल्डोजर, अवैध धोबी घाट कराया बंद
रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने बरियातू रोड, बड़गाई चौक, पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ और भारत माता चौक से किशोरगंज चौक, हरमू रोड तक कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान बरियातू रोड, बड़गाई चौक और पीएचईडी चौक से बूटी मोड़ तक सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दो स्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। वहीं, दो अन्य अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा करते हुए संबंधित लोगों को 48 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। निगम ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के बाद भी अतिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.