Ranchi News: अड़की में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना और कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से अड़की प्रखंड परिसर में सोमवार को बोहंडा, कोचांग, मदहातु और तिरला पंचायत के किसानों के बीच अरहर, उड़द और मड़ुआ के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कृषि योजनाओं के माध्यम से लगातार सहयोग कर रही है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बीजों के सही उपयोग, उन्नत खेती की तकनीकों और उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.