रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। तिनतिला पंचायत के बगड़ी, पोसबेड़ा और टोरांगडीह गांव में बुधवार को 25-25 केवीए के नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली समस्या से लंबे समय से परेशानी थी। विधायक विकास सिंह मुंडा की पहल पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। वहीं चलकद गांव में नृत्य मंडली की महिलाओं के बीच साड़ी वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड के पथरघट्टा गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...