रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के 518 वेंडर्स के लिए री-लॉटरी होगी। निगम ने इस संबंध में बुधवार को आम सूचना जारी करते हुए मार्केट के वेंडर्स को निर्देश दिया कि वे अपने पूर्व आवंटित स्थल या गुमटी से संबंधित लंबित बकाया राशि 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से नगर निगम कार्यालय में जमा करा दें। निगम की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार, अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट में पूर्व से आवंटित व रिक्त पड़े स्टॉलों और गुमटियों के पुनः आवंटन के लिए री-लॉटरी कराई जाएगी। यह निर्णय 7 जनवरी 2026 को आयोजित निगम समन्वय व परामर्श समिति की बैठक और 16 अप्रैल को हुई नगर निगम परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों के आलोक में लिया गया है। यह भी पढ़ें- RPSC 2nd Grade Admit Card 2026: राजस्थान सीनियर टीचर एडमिट कार्ड जल्द, यहां मिलेग...