रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। विश्व स्ट्रोक दिवस पर गुरुवार को सदर अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। न्यूरो सर्जन डॉ विकास कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को स्ट्रोक के लक्षण, कारण और बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून की आपूर्ति रुक जाती है या मस्तिष्क में रक्तस्राव होने लगता है। ऐसी स्थिति में मरीज को जल्द इलाज मिलना जरूरी है। समय पर इलाज मिलने से मस्तिष्क को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। डॉ विकास कुमार ने कहा कि अचानक चेहरे का एक तरफ झुक जाना, हाथ या पैर में कमजोरी अथवा सुन्नपन होना, बोलने और दूसरों की बात समझने में परेशानी होना स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक में जान बचा सकती है ये संजीवनी किट, कार्डियोलॉज...