Ranchi News: अग्रसेन भवन में सावन मेले शुरू, लगे 75 से अधिक स्टॉल
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच (समर्पण शाखा) की ओर से गुरुवार को अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय सावन मेले की शुरुआत हुई। उद्घाटन महापौर रौशनी खलखो ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने इसे महिलाओं को बाजार व स्वरोजगार उपलब्ध कराने की एक सराहनीय पहल बताया। मेले में 75 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें रामगढ़, हजारीबाग, भागलपुर, कोलकाता, सूरत और रांची के कारोबारी शामिल हो रहे हैं। महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे- वंदनवार, सजावटी सामान, लड्डू गोपाल के वस्त्र, राखियां, साड़ियां और पारंपरिक गहने आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।पहले दिन शुभा अग्रवाल, रेखा राईका, स्मिता अग्रवाल, रोजी खंडेलवाल, कविता सोमानी, अनीता सोमानी, कुशा जालान, रितु पोद्दार, वेदिका संघानिया व सदस्य उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मारवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.