Ranchi News: अग्रसेन भवन में मंगल पाठ व सिंधारा महोत्सव 16 को
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची। श्री जीण माता परिवार, रांची की ओर से रविवार को अग्रसेन भवन में श्री जीण माता का शक्ति मंगल पाठ एवं सिंधारा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष दिलीप पटवारी ने बताया कि गणेश पूजन और महाअभिषेक के बाद दोपहर 3 बजे से 251 महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में मंगल पाठ करेंगी। इस दौरान जन्मोत्सव, मेहंदी, चुनरी व गजरा महोत्सव के साथ जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इससे पूर्व शनिवार को महिला कार्यकर्ताओं के लिए सिंधारा और झूलनोत्सव का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- श्री लक्ष्मी गणपति मंदिर में होगा भव्य लक्ष पासुपु-कुमकुम पूजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.