रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची। अग्रवाल सभा के 50 वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को दिन के 11.30 बजे से अग्रसेन भवन में समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि, पूर्व सांसद महेश पोद्दार बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगे। संगठन के मंत्री निर्मल बुधिया ने बताया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद समारोह में नेत्रदान करने वाले परिवार के साथ वरिष्ठ अग्रजन व कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...