रांची, जुलाई 13 -- Ranchi News: रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से सोमवार को अग्रसेन भवन में सावन महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। संयोजिका अलका सरावगी ने बताया कि 21 जुलाई से तीन दिवसीय सावन मेला शुरू होगा। समिति लंबे समय से महिला उद्यमियों को मंच प्रदान कर रही है। मेले में विभिन्न राज्यों से व्यापारी आएंगे, जहां रक्षाबंधन के लिए डिजाइनर राखियां, परिधान और सजावटी सामान उपलब्ध रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...