Ranchi News: अगले महीने होनी थी शादी, युवती का फंदे से लटका मिला शव
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना क्षेत्र के मलती सदान टोला में शनिवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवती की शादी अगले महीने 30 नवंबर को तय थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतका की पहचान मलती सदान टोला निवासी रमेश चौरसिया की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे काजल अपनी दादी के साथ घर में थी। उसके पिता किसी काम से रांची गए थे, जबकि मां आंगनबाड़ी केंद्र गई हुई थी। इस दौरान रसोई में चूल्हे पर खाना बन रहा था और काजल अपने कमरे में थी। खाना जलने लगा तो दादी ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.