Ranchi News: अकील अहमद बने सदर, प्रमाण पत्र मिला
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के मदरसा रोड स्थित कमेटी हॉल प्रांगण में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में इस्लाहुल इराकीन कमेटी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव कन्वेनर मोहम्मद ताहा ने प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव में सदर पद पर अकील अहमद ने हाजी मो इम्तियाज को पराजित किया, जबकि नायब सदर पद पर मो इम्बेसात ने परवेज आलम को हराया। सेक्रेटरी पद पर मो मोइनुद्दीन ने अब्दुल्लाह सरफ को तथा नायब सेक्रेटरी पद पर शाहिद जावेद ने मो साजिद को पराजित कर जीत हासिल की। यह चुनाव 28 जून को बैलेट पेपर से कराया गया था, जिसमें 2122 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कार्यक्रम में अब्दुल रशीद, हाजी नसीम, हाजी शमीम, फिरोज आलम, जीशान अल्तमश, तबरेज पप्पू, मो जहीर, रहमतुल्लाह सहित ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.