रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। ऐतिहासिक महादानी मंदिर, मुड़हर बाबा मंदिर समेत प्रखंड के शिवालयों में सावन माह की अंतिम सोमवारी पर सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिव भक्तों ने बोल बम के जयकारे के साथ उपवास रखा और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। महादानी शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, भांग और फल चढ़ाकर दूध और जल से बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने श्रद्धाभाव से दानियों के दानी बाबा महादानी से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अंतिम सोमवारी पर मंदिरों में दिखा आस्था का सैलाब शाम को शिवसेना बेड़ो की ओर से महादानी मंदिर और शिवलिंग का रजनीगंधा, ...