Ranchi News: अंतिम सोमवारी पर मुरहू के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी पर मुरहू प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुरहू महादेव मंडा, ब्लॉक शिवालय, बम्हनी ग्यारह महादेव, कोड़ाकेल, मारंगटोली समेत अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, दूध और जल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे। अंतिम सोमवारी को लेकर विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसरों में दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया: सावन की अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.