रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची। सस्ती दर पर भू-संपत्तियों और मकानों की रजिस्ट्री कराने के लिए शुक्रवार को रजिस्ट्री कार्यालयों में रजिस्ट्री करानेवालों की भीड़ लगी रही। कचहरी, हिनू और मोरहाबादी स्थित निबंधन कार्यालय में भीड़ देखने को मिला। सस्ती दर पर रजिस्ट्री कराने के अंतिम दिन 168 से अधिक संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। इनमें सर्वाधिक 66 डीड की रजिस्ट्री अकेले हिनू स्थित कार्यालय (ग्रामीण) में हुई। मुख्य जिला निबंधक कार्यालय 50 डीड की रजिस्ट्री हुई। एक अगस्त से नयी दर से ग्रामीण क्षेत्र में जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी। इसके कारण अंतिम दिन पुरानी दर पर रजिस्ट्री कराकर लोगों ने लाभ लिया। तीन अगस्त से जमीन की दर बढ़ने के साथ स्टांप शुल्क में बढ़ोतरी हो जाएगी। यह भी पढ़ें- 3 अगस्त से झार-निबंधन सर्वर अपग्रेड, रजिस्ट्री में लग सकता है अ...