Ranchi News: अंतर-ग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब साल्हन ने जीता
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी एसएसबी की ओर से आयोजित अंतर-ग्राम अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट में साल्हन की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में साल्हन की टीम ने हंट टीम अड़की को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में द्वितीय कमांडेंट सरदार सिंह, उप कमांडेंट प्रवीण कुमार हसदे, उप कमांडेंट श्वेता थापा और सिरका मुखिया रोशन लाल मुंडा उपस्थित थे। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार 18 नवंबर 2026 को वितरित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.