Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय पेरा खिलाड़ी महिमा को मिला अबुआ आवास
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के सोदाग गांव की रहनेवाली अंतरराष्ट्रीय पेरा खिलाड़ी महिमा उरांव को बीडीओ पिंकी प्रियंका हेम्ब्रोम ने गुरुवार को उनके घर जाकर अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। बीडीओ ने कहा कि महिमा उरांव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर झारखंड के साथ देश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल करने वाली महिमा का परिवार काफी कठिन परिस्थितियों में जीवन बिता रहा था। उनका घर काफी जर्जर था। छत टूटी होने के कारण बारिश में परिवार को परेशानी होती थी। महिमा की स्थिति को देखते हुए बीडीओ ने जिला के अधिकारियों से संपर्क कर अबुआ आवास योजना का लाभ मिलने में आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर कराया। इसके बाद उनके घर जाकर स्वीकृति पत्र सौंपा। बीडीओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.