Ranchi News: अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झोंगो पाहन को उपायुक्त ने किया सम्मानित
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने सोमवार को जिले के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झोंगो पाहन को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने सम्मान-पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि झोंगो पाहन जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और भविष्य में भी झारखंड व देश का नाम रोशन करेंगे। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी, प्रशिक्षक आशीष कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.