Ranchi News: अंडर-17 में सेंट जेवियर्स एकेडमी की टीम बनी चैंपियन
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, खूंटी के तत्वावधान में 6 और 7 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल खो-खो प्रतियोगिता का मंगलवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में उर्सुलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, अंडर-17 में सेंट जेवियर्स एकेडमी तथा अंडर-19 वर्ग में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में संत फ्रांसिस स्कूल, रांची उपविजेता रहा, जबकि लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल, खूंटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में चिल्ड्रेन ऑफ द न्यू डॉन, तोरपा दूसरे तथा एसडीए सेकेंडरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-19 वर्ग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.