रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। अंचल के कांके मौजा में शनिवार को कांके अंचल प्रशासन ने आदिवासी रैयत भगतु कच्छप और सलगी कच्छप को दखल-दिहानी दिलाई। खाता संख्या-158, प्लॉट संख्या-558, रकबा 11 डिसमिल भूमि को लेकर एसएआर वाद संख्या 67/2023-24 में यह मामला दर्ज था। शिकायत के अनुसार सुहाना सिटी निवासी मो. शकील और शफीक अंसारी पर अवैध कब्जे का आरोप था। एसएआर पदाधिकारी मनीषा तिर्की ने सुनवाई के बाद रैयतों के पक्ष में फैसला देते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में दंडाधिकारी सह अंचल निरीक्षक चितरंजन टुडू, पुलिस बल और जेसीबी की मौजूदगी में कार्रवाई की गई और मकान ध्वस्त कर भूमि का कब्जा रैयतों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सदर तहसील के गौसपुर टिकरी में चला प्रशासन का बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...