रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: सोनाहातू । प्रखंड अंतर्गत जामुदाग स्थित ऐतिहासिक दुर्गाबाड़ी आज भी अपनी धार्मिक आस्था, गौरवशाली इतिहास और सदियों पुरानी परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखती है। अंग्रेजों के शासनकाल से स्थापित इस दुर्गाबाड़ी में प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भव्य रूप से आयोजित की जाती है। यहां आज भी पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाती है, जो क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है।ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार, जामुदाग में दुर्गाबाड़ी की स्थापना रायबहादुर नन्दलाल भगत द्वारा की गई थी। उनके द्वारा शुरू की गई यह धार्मिक परंपरा आज भी उनके वंशजों द्वारा पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ निभाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: 1923 से किरणपुर में स्थापित हो रही मां दुर्गा की...