रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: ​रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी अंगीभूत कॉलेजों में कुशल (स्किल्ड) और अर्ध-कुशल (सेमी-स्किल्ड) कर्मियों की आवश्यकता का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के इस्टेट एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट निदेशालय की ओर से कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर अतिशीघ्र रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। प्राचार्यों को एक निर्धारित प्रारूप में अपने-अपने कॉलेज की जरूरतों का ब्योरा 13 अक्तूबर की दोपहर दो बजे तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। कॉलेजों को कर्मियों की मांग के साथ जिन विवरणों को संलग्न करने को कहा गया है, उनमें- ​कॉलेज कैंपस का कुल क्षेत्रफल, ​कॉलेज में नामांकित विद्यार्थियों की कुल संख्या, ​उन स्थानों या कार्यों का विवरण जहां...