रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: रामपुर। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना पारंपरिक कारीगरों के लिए वरदान साबित हो रही है। रामपुर के बड़ा गांव चौराहा निवासी भूरा हुसैन इसके एक सशक्त उदाहरण हैं। कभी सीमित स्तर पर काम करने वाले भूरा आज इस योजना के तहत 7.5 लाख रुपये का ऋण लेकर कुल्हड़ निर्माण की एक बड़ी यूनिट चला रहे हैं। अपनी इस यूनिट में वह 10 अत्याधुनिक मशीनों और एक टनल के जरिए रोजाना 8 से 10 हजार कुल्हड़ तैयार कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी मासिक आय 1 से 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गई है, बल्कि उन्होंने अपने साथ-साथ 17 से 18 अन्य लोगों को भी स्थायी रोजगार मुहैया कराया है। दोस्तों की सलाह से मिली नई राह यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: एक जनपद एक व्यंजन योजना में मिलेगा अनुदान: उपायुक्तसरकारी योजना से मिली मदद भूरा हुसैन बताते हैं कि उन्हें इस सर...