Rampur News: 500 रुपये के लेनदेन में कोतवाली भिड़े दो पक्ष, पुलिसकर्मी भी घायल
रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: स्वार के गांव जालफनगला निवासी लईक अहमद ने गांव के ही फारुक को 500 रुपये उधार दिए थे। रकम वापस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मामले की शिकायत सीओ सोनम सिंह से भी की गई थी। शनिवार शाम लईक अहमद सीओ कार्यालय में बयान दर्ज कराने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए। आरोप है कि कोतवाली परिसर में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग शांत नहीं हुए और देखते ही देखते उनके बीच दोबारा मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हो गए, जिससे कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव कराने के दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ में भी चोट लग गई।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.