Rampur News: 35 लाख रुपये और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप,सात पर केस
रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि उससे 35 लाख रुपये की मांग की गई और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने गर्भवती होने के दौरान मारपीट कर गर्भपात कराने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया है। गंज थाना क्षेत्र के मौहल्ला उंची चौपाल इस्लाम निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से फूल खान से हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए और बाद में शादी के नाम पर रुपये लिए गए। आरोप है कि उसे कमरे में बंद कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने आरोपियों पर सामाजिक रूप से अपमानित करने और घर छोड़ने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.