Rampur News: 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से चार घंटे बिजली गुल, पानी को तरसे लोग
रामपुर, जुलाई 24 -- Rampur News: स्वार। टांडा से स्वार आ रही 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार सुबह ब्रेकडाउन होने से नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल होने के कारण नगर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम फाल्ट तलाशने के लिए पेट्रोलिंग पर निकल पड़ी। जांच के दौरान पता चला कि पेड़ों के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर टहनियां गिरने के कारण ब्रेकडाउन हुआ था। बिजली आपूर्ति ठप होने से नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग परेशान रहे। वहीं, बिजली न आने से पानी की टंकियां और नलकूप प्रभावित होने के कारण नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.